एलआईसी का चौथी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये
एलआईसी का चौथी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये रहा है।
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 19,013 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एलआईसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,53,592 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 2,22,805 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की पहले साल की प्रीमियम आय बढ़कर 12,970 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,069 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में नवीकरण प्रीमियम से आय बढ़कर 81,933 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 79,138 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 57,419 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,151 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,73,288 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,84,148 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


