केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव
Modified Date: February 1, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: February 1, 2026 9:56 am IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया।

केंद्रीय बजट 2026-27 आज संसद में पेश किया जाएगा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं इन्फोसिस, टाटा स्टील, इटर्नल और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजार रविवार को अवकाश के कारण बंद रहेंगे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका अजय निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में