LPG Connection Biometric Aadhaar Authentication || Image- Reuters
LPG Connection Biometric Aadhaar Authentication: नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार प्रक्रिया पूरा करना जरूरी होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा प्रमाणीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। मंत्रालय के अनुसार, देश में 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ता पहले ही Biometric Aadhaar Authentication पूरा कर चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी रिफिल पहले की तरह जारी रहेगी।
A press release by Ministry of Petroleum & Natural Gas reads, “Biometric Aadhaar Authentication Mandatory for Subsidised Domestic LPG Refills from 1 October 2026.” pic.twitter.com/eS15NL5ybu
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
STORY | LPG subsidy: Aadhaar biometric authentication mandatory for subsidised refills from Oct 1
Domestic LPG consumers will have to complete biometric Aadhaar authentication to book refills at the regulated retail selling price with applicable subsidy from October 1, the… pic.twitter.com/cVVYHMBP41
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरा नहीं किया है, उनके लिए सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर एलपीजी रिफिल बुकिंग Authentication पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगी। सरकार के मुताबिक, इस व्यवस्था का मकसद सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर को वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। इससे डुप्लीकेट और अपात्र एलपीजी कनेक्शन की पहचान करने और सब्सिडी के व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी।
LPG Connection Biometric Aadhaar Authentication: उपभोक्ता कई तरीकों से Biometric Aadhaar Authentication पूरा कर सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मचारी ओएमसी मोबाइल एप के जरिए मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता अपने एलपीजी वितरक के शोरूम पर जाकर भी Authentication करा सकते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उपभोक्ता घर बैठे ओएमसी के मोबाइल ऐप के जरिए भी बीएए पूरा कर सकते हैं। इंडेन ग्राहकों के लिए इंडियन आयल वन, भारत गैस ग्राहकों के लिए हेलो बीपीसीएल और एचपी गैस ग्राहकों के लिए एचपी पे ऐप उपलब्ध है। मंत्रालय के मुताबिक, पीएमयूवाई पोर्टल पर सेल्फ केवाईसी पूरा करने के वीडियो ट्यूटोरियल भी उपलब्ध हैं। सरकार का कहना है कि Authentication का उद्देश्य किसी वास्तविक एलपीजी उपभोक्ता को गैस से वंचित करना नहीं, बल्कि सब्सिडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और लक्षित बनाना है।
उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव
एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस
अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज
हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा
मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास