LPG Cylinder Price Hike/Image Source: Symbolice
LPG Cylinder Price Hike: सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Cylinder Price Hike: नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1768.50 रुपये में मिलेगा। पहले कीमत 1740.50 रुपये थी। यानी 28 रुपये की बढ़ोतरी। कोलकाता में नई कीमत 1875.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1844.50 रुपये थी। मुंबई में अब 1720.50 रुपये में मिलेगा, पहले रेट 1692 रुपये था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट, होटल और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ने की आशंका है जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 853.00 रुपये, कोलकाता में 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें प्रमुख है इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP), जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, फ्रेट, इंश्योरेंस और टैक्स जैसी लागतों को ध्यान में रखकर तय की जाती है। इसके अलावा, हर राज्य में टैक्स और लॉजिस्टिक्स लागत अलग-अलग होने के कारण अलग-अलग शहरों में एलपीजी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।