MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने 10.54 लाख किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं /image: AI Generated
भोपाल। MP Crop Insurance Payment: मध्य प्रदेश के किसानों को आज कैबिनेट की बैठक में सीएम मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। सीएम ने 10.54 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भेजे है। जगदीशपुर में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि 1460 करोड़ 25 लाख रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर किए।
MP Crop Insurance Payment प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पैसे आपके खाते में आए या नहीं, इसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। (PM Fasal Bima Yojana Payment Status)
ये भी पढ़ें