(Bharatgas Lite ZIP Launched/ Image Credit: Bharatgas)
नई दिल्ली: Bharatgas Lite ZIP Launched: अगर आप घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक नई सुविधा (Bharatgas Lite ZIP Launched) शुरू हुई है। सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने Bharatgas Lite ZIP नाम से प्रीमियम LPG सर्विस लॉन्च की है। इस सेवा का मकसद ग्राहकों को हल्का सिलेंडर, तेज डिलीवरी और जल्दी नया कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई से की गई है। कंपनी की योजना है कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 शहरों तक पहुंचाया जाए।
Bharatgas Lite ZIP की सबसे बड़ी खासियत इसका कंपोजिट LPG सिलेंडर है। यह सामान्य स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है। जिससे इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान होगा। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे परिवारों के लिए यह ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। इसके अलावा यह सिलेंडर जंग से सुरक्षित रहता है। जिससे इसकी उम्र बढ़ती है और रखरखाव की परेशानी कम होती है।
इस नए LPG सिलेंडर (Bharatgas Lite ZIP Launched) की डिजाइन को ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका बाहरी हिस्सा पारदर्शी है। जिससे ग्राहक बिना सिलेंडर उठाए ही देख सकते हैं कि उसमें कितनी गैस बची हुई है। इससे गैस खत्म होने का पहले ही पता चल जाएगा और अचानक सिलेंडर खाली होने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा। कंपनी ने इसमें सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है ताकि ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके।
BPCL ने Bharatgas Lite ZIP को तेज और आसान सेवा के उद्देश्य से पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इस सेवा के जरिए ग्राहकों को नया LPG कनेक्शन जल्दी मिलेगा और सिलेंडर की डिलीवरी भी कम समय में उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। आधुनिक जीवनशैली को देखते हुए यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो समय की बचत चाहते हैं।
देश की प्रमुख तेल कंपनियां अब LPG सेवाओं को ज्यादा सुविधाजनक और आधुनिक बनाने पर जोर दे रही हैं। हल्के कंपोजिट सिलेंडर और तेज डिलीवरी जैसी सुविधाओं से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। Bharatgas Lite ZIP के जरिए BPCL का लक्ष्य LPG इस्तेमाल को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। आने वाले समय में इस तरह की आधुनिक सेवाओं का विस्तार देश के अन्य शहरों में भी किया जा सकता है।
BPCL has launched Bharatgas Lite ZIP, a premium LPG offering designed to deliver a faster, smarter and more convenient customer experience. The product was launched by Shri Sanjay Khanna, Chairman & Managing Director, BPCL in the presence of Shri Subhankar Sen, Director… pic.twitter.com/maYQM821o5
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) July 18, 2026