LPG Cylinder Price: LPG सिलेंडर के नए दाम जारी! आपके शहर में कितना देना होगा पैसा, तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
LPG Cylinder Price: होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का अहम समुद्री मार्ग है, जहां से करीब 20% तेल की सप्लाई होती है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के तनाव के कारण यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे LPG सप्लाई में दिक्कत आई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।
(LPG Cylinder Price/ Image Credit: IBC24 News)
- मिडिल ईस्ट तनाव से LPG सप्लाई पर असर पड़ा।
- घरेलू सिलेंडर ₹60 तक महंगा हुआ।
- अलग-अलग शहरों में LPG के दाम अलग हैं।
नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Today: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर भारत के तेल और गैस आयात पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60% आयात करता है, जिसमें से लगभग 90% सप्लाई मिडिल ईस्ट से आती है। होर्मुज स्ट्रेट इस सप्लाई का प्रमुख मार्ग है, लेकिन वहां की स्थिति बिगड़ने से सप्लाई प्रभावित हुई और कीमतों में उछाल आया है।
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा (LPG Cylinders Expensive)
हाल ही में सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। राजधानी नई दिल्ली में अब इसकी कीमत 913 रुपये हो गई है, जो पिछले महीने 853 रुपये थी। यानी आम लोगों पर सीधे तौर पर महंगाई का असर पड़ा है और रसोई का बजट बढ़ गया है।
शहरों में अलग-अलग कीमतें (LPG Price Today)
देश के अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतें अलग हैं, क्योंकि हर राज्य में VAT और ट्रांसपोर्ट खर्च अलग होता है। उदाहरण के लिए, मुंबई में सिलेंडर 912.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि पटना में इसकी कीमत 1,002.50 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में भी कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा हैं।
आज प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम
| शहर | LPG सिलेंडर कीमत |
| नई दिल्ली | ₹913.00 |
| बेंगलुरु | ₹915.50 |
| मुंबई | ₹912.50 |
| चेन्नई | ₹928.50 |
| कोलकाता | ₹939.00 |
| हैदराबाद | ₹965.00 |
| गुरुग्राम | ₹921.50 |
| लखनऊ | ₹950.50 |
| नोएडा | ₹910.50 |
| पटना | ₹1,002.50 |
सरकार ने क्या कहा? (No Shortage of LPG)
सरकार का कहना है कि घरेलू LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर पड़ा है। स्थिति संभालने के लिए सरकार ने जमाखोरी रोकने, उत्पादन बढ़ाने और जरूरी सेवाओं जैसे अस्पताल, स्कूल और डेयरी के लिए विशेष सप्लाई व्यवस्था लागू की है।
बुकिंग नियम और कैसे करें शिकायत (How to File Complaint)
अब घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। कई जगहों से डीलरों की मनमानी और कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। अगर किसी को समय पर सिलेंडर नहीं मिलता या ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं, तो वह गैस कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nora Fatehi Song: नोरा फतेही की ‘सरके चुनर तेरी सरके’ डांस ने उड़ाई जनता की नींद! जानें क्यों इस गाने पर मच गया बवाल?
- Expiry Date on Eggs: अब अंडों पर भी लिखना होगा ‘एक्सपायरी डेट’, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जनता की सेहत को लेकर भाजपा सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
- SP Transfer and New Posting List: एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

Facebook


