LPG Gas Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले रुकिए! 1 अगस्त को 209 रुपये तक घटे थे दाम, क्या इस बार भी जेब को मिलेगी राहत?

LPG Gas Price Today: अगस्त की शुरुआत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत मिली थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम मे 209 रुपये तक की कटौती की थी। वहीं आज गैस सिलेंडर की नई कीमतें सामने आ गई हैं। ऐसे में सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

LPG Gas Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले रुकिए! 1 अगस्त को 209 रुपये तक घटे थे दाम, क्या इस बार भी जेब को मिलेगी राहत?

(LPG Gas Price Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 30, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: August 30, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG के दाम आज स्थिर
  • अगस्त में 209 रुपये तक कटौती
  • घरेलू सिलेंडर के रेट नहीं बदले

नई दिल्ली: LPG Gas Price Today: इस महीने 1 अगस्त को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती की गई थी। इसके बाद पूरे महीने दाम लगभग उसी स्तर पर बने हुए हैं। अब 30 अगस्त को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमतों (LPG Gas Price Today) में कोई नया बदलाव नहीं किया है। ऐसे में लोगों की नजर अब 1 सितंबर की नई कीमतों पर है कि क्या सिलेंडर के रेट में कोई राहत या बढ़ोतरी देखने को मिलेगी?

दो महीने लगातार सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Price Today) में लगातार दूसरे महीने कमी की गई थी। अगस्त में कंपनियों ने 209 रुपये तक की कटौती की, जबकि जुलाई में भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 179 रुपये तक घटाई गई थी। हालांकि, इन दोनों महीनों में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बावजूद इस साल अब तक हुई कीमत बढ़ोतरी के मुकाबले हाल की कटौती कम मानी जा रही है।

LPG सप्लाई बढ़ाने पर सरकार का जोर

LPG की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। युद्ध के बाद LPG आयात पर दबाव बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया। पहले भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कतर और दूसरे अरब देशों से आयात करता था। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण आयात प्रभावित हुआ। अब घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ अमेरिका समेत अन्य देशों से भी LPG मंगाई जा रही है।

बड़े शहरों में घरेलू और कॉमर्शियल LPG के रेट

30 अगस्त को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Price Today) मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। वहीं हैदराबाद में 994 रुपये और पटना में 1031.50 रुपये कीमत है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो मुंबई में यह 2691.50 रुपये, कोलकाता में 2872.50 रुपये, चेन्नई में 2906 रुपये और पटना में 3018 रुपये में मिल रहा है। सितंबर की शुरुआत में इन दरों में बदलाव होता है या नहीं, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।