शह मात The Big Debate: बस्तर, उद्योग, घमासान.. पुराना आरोप, नया बयान! सरकार पर दीपक बैज का अटैक, आखिर एक ही नरेटिव पर शोर क्यों मचा रही कांग्रेस?

बस्तर, उद्योग, घमासान.. पुराना आरोप, नया बयान! सरकार पर दीपक बैज का अटैक! Deepak Baij's Attack on Government

शह मात The Big Debate: बस्तर, उद्योग, घमासान.. पुराना आरोप, नया बयान! सरकार पर दीपक बैज का अटैक, आखिर एक ही नरेटिव पर शोर क्यों मचा रही कांग्रेस?
Modified Date: August 30, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: August 29, 2026 11:52 pm IST

रायपुरः Deepak Baij’s on Government कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को जगदलपुर राजीव भवन में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। इस दौरान दीपक बैज ने बीजेपी पर उद्योगपतियों को जमीन देने का आरोप लगाया। पीसीसी चीफ ने दावा किया कि दंतेवाड़ा जिले में ही 900 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने जा रही है, जिसे बीजेपी ने सिरे से खारिज किया।

Deepak Baij’s on Government नक्सलवाद के खात्मे के बाद विपक्ष सरकार के खिलाफ पुराने आरोपों को नए सिरे से उछाल रहा है। छग कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को जगदलपुर राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर UCC से आदिवासियों को खतरा बताया, साथ ही बस्तर की जमीन को उद्योगपतियों को बेचे जाने का आरोप दोहराया। बैज ने कहा कि, सरकार दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा ब्लॉक में 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने जा रही है, बैज ने याद दिलाया कि नक्सल मुक्त होने वाले गांवों को विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपये देने का वादा झूठा साबित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अब तक कितने गांवों को एक करोड़ की राशि दी गई।

इधर, सत्तापक्ष ने पलटवार कर अध्यक्ष और कांग्रेस को खाली हाथ और खोखला बताते हुए उनके कार्यकाल की याद दिलाई। दावा किया बस्तर समेत पूरे प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। तंज कसा कि बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा। वैसे, साफ दिख रहा है कि विपक्ष ने बस्तर और आदिवासियों को लेकर सरकार पर जुबानी हमले काफी तेज कर दिए हैं। UCC, जमीन,पलायन, युवाओं के जॉब्स, बिजली के बढ़े दाम, स्मार्ट मीटर के साथ-साथ पेपर लीक तक हर मोर्चे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। सवाल ये है क्या वाकई बस्तर की जमीन उद्योगपतियों को सौंपे जाने का खेल जारी है या फिर ये नक्सलवाद के बाद नए मुद्दों के लिए माहौल बनाने का प्रयास मात्र है?

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।