AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता की हत्या, बीच बाजार कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, चुनावी विवाद का लिया बदला

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता की हत्या, बीच बाजार कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, चुनावी विवाद का लिया बदला

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता की हत्या, बीच बाजार कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, चुनावी विवाद का लिया बदला

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead: आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता की हत्या, बीच बाजार कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, चुनावी विवाद का लिया बदला / Image: Social Media

Modified Date: August 30, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: August 30, 2026 10:29 am IST

फिरोजपुर: AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की यहां चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार शाम चार हमलावर कार से फिरोजपुर के ममदोट के मुख्य बाजार में पहुंचे। वे कार से उतरकर उस कार पर गोलियां चलाने लगे, जिसमें गुरप्रीत सिंह (45) एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत उर्फ हैप्पी (22) के साथ यात्रा कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Shot Dead मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ‘आप’ नेता गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरप्रीत को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंजाब के मामदोट शहर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कथित तौर पर उस मोटरसाइकिल का पीछा किया जिस पर वह सवार थे और उन पर गोलियां चला दीं।

कार सवार बदमाशों ने किया हमला

मामले को लेकर सीनियर ने बताया कि गुरप्रीत गोपी और हरप्रीत नाम का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी कार में सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में गोपी की मौत हो गई। SSP ने कहा कि इस हमले के पीछे एक पुराना विवाद था, और जांच में चुनाव से जुड़ा विवाद एक अहम पहलू के तौर पर सामने आया है।

पुराने विवाद को लेकर की हत्या

जांच करनेवाले अधिकारी गाड़ी पर हुई फायरिंग से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम का पूरा ब्योरा पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और हमारी टीमें बना दी गई हैं। हम जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेंग। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड है और वह गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। जांच जारी रहने के साथ ही कई टीमें बनाई गई हैं और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। हमले के पीछे चुनाव से जुड़ा विवाद होने की बात से इस मामले के राजनीतिक चर्चा का विषय बनने की भी संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"