एलएंडटी की मार्च के अंत तक डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 32 मेगावाट करने की योजना

एलएंडटी की मार्च के अंत तक डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 32 मेगावाट करने की योजना

एलएंडटी की मार्च के अंत तक डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 32 मेगावाट करने की योजना
Modified Date: February 8, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: February 8, 2026 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मार्च के अंत तक 18 मेगावाट की डेटा सेंटर क्षमता चालू करने की योजना बनाई है, जिससे चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसकी कुल परिचालन क्षमता 32 मेगावाट हो जाएगी।

डेटा सेंटर के लिए कुल पूंजीगत व्यय लगभग 1,000 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने आय संबंधी संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर व्यवसाय में एलएंडटी डिजाइन-आधारित चिप पर ध्यान केंद्रित कर रही है और कई ग्राहकों के साथ जुड़ रही है।

इलेक्ट्रोलाइज़र व्यवसाय के संदर्भ में, कंपनी ने पूरी तरह से स्वदेशी चार मेगावाट स्टैक विकसित किया है और इसे 8-10 मेगावाट तक अपग्रेड कर रही है। कंपनी को निकट भविष्य में इस क्षेत्र से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

एलएंडटी ने कहा, ”अभी हमारे पास डेटा सेंटर की कुल लगभग 32 मेगावाट क्षमता है, जिसमें से 14 मेगावाट पहले से चालू है और बाकी 18 मेगावाट क्षमता चालू वित्त वर्ष के अंत तक चालू कर दी जाएगी।”

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में