शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?

MP Politics News: वंदे मातरम् के अपमान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ी लड़ाई, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?

MP Politics News/ image source: ibc24 archive

Modified Date: April 16, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: April 16, 2026 12:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • वंदे मातरम् के अपमान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई छिड़ी है।
  • एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान..और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  • इस कार्रवाई के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश में वंदे मातरम् के अपमान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ी लड़ाई, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान..और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ गैर जमानती धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई भाजपा पार्षद दल के सचेतक कमल वाघेला की शिकायत और घटना से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर की है। दरअसल, 8 अप्रैल को इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान रुबीना इकबाल और फौजिया शेख अलीम ने वंदेमातरम् गाने से इनकार किया था (MP Politics News) और वो लगातार वंदेमातरम् ना गाने को लेकर बयान देती रहीं, पुलिस की पूछताछ के बाद उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

जहां एक ओर पुलिस ने कार्रवाई की तो कांग्रेस पार्षदों के वंदेमातरम् के अपमान को लेकर सूबे का सियासी पारा और चढ़ गया। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि- कांग्रेस के तुष्टिकरण के चलते देश गर्त में गया है। .पुलिस ने अपना स्टैंड ले लिया है..क्या अब जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह भी स्टैंड लेंगे।

तो बीजेपी के आरोपों का कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि- जन मुद्दों से भटकाने के लिए FIR दर्ज कराई गई है।

लेकिन सवाल ये कि- कांग्रेस पार्षदों रुबीना और फौजिया शेख के खिलाफ, पुलिस को FIR दर्ज करने में 7 दिन क्यों लगे? (MP Politics News) सवाल ये कि- वंदेमातरम् गाने से इनकार करने और कांग्रेस को भाड़ में जाने का बयान देने वाली मुस्लिम पार्षदों के खिलाफ कांग्रेस को कार्रवाई करने में डर क्यों लग रहा है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- राष्ट्रगीत वंदेमातरम् गाने से इनकार करने की ये मजहबी जिद किस ओर ले जाएगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.