CBSE 10th Result 2026 : जबलपुर की बेटी का जलवा! 98.6% के साथ CBSE 10वीं में टॉप, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रचा इतिहास
जबलपुर की छात्रा लब्धी संकलेचा ने CBSE 10वीं परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
CBSE 10th Result 2026 / Image Source : IBC24
- लब्धी संकलेचा ने CBSE 10वीं में 98.6% अंक हासिल किए
- जबलपुर का नाम किया रोशन
- सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की तैयारी
जबलपुर : CBSE 10th Result 2026 एमपी बोर्ड के साथ ही आज मध्यप्रदेश में सीबीएसई 10 वीं कक्षा के भी परिणाम घोषित हुए है। जबलपुर की छात्रा लब्धी संकलेचा ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जबलपुर का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद लब्धी के घर में जश्न का माहौल है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय लब्धी ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर किया फोकस
उनका कहना है कि परिवार का लगातार समर्थन और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। IBC24 से खास बातचीत में लब्धी ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, सही टाइम टेबल और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी की। CBSE 10th Result Updates साथ ही उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर फोकस किया।लब्धी का सपना भविष्य में एक सफल आर्किटेक्ट बनने का है, जिसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखेंगी।
- LPG Cylinder Booking Update: LPG बुकिंग में राहत की खबर! बंद हुई सुविधा फिर से शुरू, क्या अब फटाफट मिलेगा सिलेंडर?
- Chhattisgarh Sai Cabinet Decision : सैनिकों के सम्मान में साय कैबिनेट का बड़ा फैसला! 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगी इतने प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट
- CBSE Class 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट किया जारी, छात्र ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम

Facebook


