Jaipur Pregnancy Molestation Case : सीसीटीवी में कैद हुई रूह कंपा देने वाली वारदात, गर्भवती महिला पर सरेराह हमला, अब पुलिस के खौफ से कुख्यात बदमाश ने चली ये चाल

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी राहुल गुर्जर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

Jaipur Pregnancy Molestation Case : सीसीटीवी में कैद हुई रूह कंपा देने वाली वारदात, गर्भवती महिला पर सरेराह हमला, अब पुलिस के खौफ से कुख्यात बदमाश ने चली ये चाल

Jaipur Pregnancy Molestation Case / Image Source : screengrab

Modified Date: April 15, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: April 15, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना
  • पूरी वारदात CCTV में कैद
  • आरोपी राहुल गुर्जर लंबे समय से फरार था

मुरैना : Jaipur Pregnancy Molestation Case : राजस्थान के जयपुर ज़िले में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले ने पूरे देश को झकझोर  कर रख दिया है। इस पूरे मामले में अब आरोपी ग्वालियर के कुख्यात बदमाश राहुल गुर्जर ने राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल घटना का सीसीटीवी फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 मार्च की शाम करीब 6 बजे, जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में एक गर्भवती महिला फोन पर बात करते हुए गली से गुजर रही थी।Morena Court Surrender  तभी आरोपी तेजी से आता है और अचानक उसे दबोच लेता है। इस हमले से घबराई महिला ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर ने जमीन पर पड़ा ईंट का टुकड़ा उठा लिया, जिससे डरकर गर्भवती महिला अपनी जान बचाने के लिए सामने की ओर भागने लगी। महिला की शिकयत के बाद जयपुर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर

इस पूरे मामले में आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक पुराना रास्ता अपनाया। राहुल गुर्जर मुरैना के रिठौरा थाना क्षेत्र में साल 2017 के एक लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जयपुर पुलिस के कड़े एक्शन से बचने के लिए उसने इसी पुराने केस का सहारा लिया और मुरैना कोर्ट में पेश होकर खुद को कानून के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है, लेकिन उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब जयपुर पुलिस राहुल गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.