महाराष्ट्र के मंत्री ने बिजली संकट के लिये टाटा पावर पर उठाये सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री ने बिजली संकट के लिये टाटा पावर पर उठाये सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री ने बिजली संकट के लिये टाटा पावर पर उठाये सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 26, 2020 5:21 pm IST

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मुंबई में हाल ही में आये बिजली संकट को लेकर सोमवार को टाटा पावर के ऊपर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि जब जरूरत हो तब ‘आइलैंडिंग सिस्टम’ काम करे, यह सुनिश्चित करने के लिए सुधार करने की जरूरत है।

राउत ने कहा कि जिस आइलैंडिंग सिस्टम के कारण शहर बिजली के ग्रिड से अलग-थलग हो गया था, वह 1981 से काम कर रहा है। उन्होंने पूछा कि टाटा पावर इसे सुचारू तरीके से चलाने में 12 अक्टूबर को क्यों असफल हो गयी?

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई शहर में कई घंटे के लिये बिजली गायब हो गयी थी। इसके कारण लोकल ट्रेनों का परिचालन बाधित होने समेत कई दिक्कतें आयी थीं।

भाषा सुमन अजय

अजय


लेखक के बारे में