Mahindra & Mahindra Q4 Result: महिंद्रा की कंपनी को तगड़ा मुनाफा, 25.30 रुपये डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक पर टूटे निवेशक
Mahindra & Mahindra Q4 Result: महिंद्रा की कंपनी को तगड़ा मुनाफा, 25.30 रुपये डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक पर टूटे निवेशक

(Mahindra & Mahindra Q4 Result, Image Credit: Meta AI)
- M&M का मार्च तिमाही मुनाफा 3,541.85 करोड़ रुपये रहा।
- 25.30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा।
- शेयर आज 3.34% चढ़कर 3,024 रुपये पर पहुंच गया।
Mahindra & Mahindra Q4 Result: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13.34% बढ़कर 3,541.85 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 3,124.94 करोड़ रुपये था। साथ ही कंपनी ने 25.30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस खबर के बाद M&M के शेयर आज बाजार में 3% से ज्यादा चढ़कर 3,024 रुपये तक पहुंच गया है।
इनकम में बढ़ोतरी और बिक्री
मार्च तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 42,585.67 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 35,373.34 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 39,113.61 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष 32,172.17 करोड़ रुपये था। वाहन बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई है और यह 2.53 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जबकि ट्रैक्टर की बिक्री 23% बढ़कर 87,138 यूनिट रही।

सालभर का प्रदर्शन भी रहा बेहतर
वित्त वर्ष 2024-25 भी कंपनी के लिए काफी अच्छा रहा। M&M का सालाना नेट प्रॉफिट 14,073.17 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 12,269.82 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल वार्षिक आय 1,58,749.75 करोड़ रुपये तक पहुंची, जो पहले 1,38,279.30 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का क्या कहना है?
महिंद्रा एंड महिंद्रा के CEO ने कहा कि, कंपनी ने वाहन और कृषि उपकरण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि, टेक महिंद्रा भी ग्राहकों पर फोकस और मुनाफे को बढ़ाने की दिशा में अच्छा काम कर रही है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,541.85 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 13.34% ज्यादा है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahindra & Mahindra Q4 Result: Mahindra's company makes huge profit, declares dividend of Rs 25.30, investors are in splits on the stock
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm