नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 सितंबर को खुलेगा। कंपनी इससे निवेशकों से 125.5 करोड़ रुपये जुटाएगी।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 40-43 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
आईपीओ 92.5 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76.74 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। इस तरह आईपीओ का कुल आकार 125.5 करोड़ रुपये बैठता है।
कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल संयंत्र एवं मशीनरी खरीदने, कुछ कर्जों के आंशिक या पूर्ण भुगतान एवं पूर्व-भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 11 सितंबर को खुलेगा तथा 16 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 10 सितंबर को बोली लगा पाएंगे।
कंपनी के शेयर को 21 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा निहारिका
निहारिका