(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market Today: आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.15% फिसलकर 23,974 के स्तर पर था। लेकिन अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की उम्मीद और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड नरम होने से बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
आज कई शेयर कॉरपोरेट खबरों (Stock Market Today) के चलते फोकस में रहेंगे। रेल विकास निगम (RVNL) को SJVN थर्मल से बिहार के बक्सर में 1,320 MW थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा 903 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। वहीं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी से पांच सब-स्टेशनों के लिए AI आधारित इंफ्रा-सिक्योर प्रोजेक्ट का 118 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Urban Enviro Waste Management को भी 219 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
आज कोट्यार्क इंडस्ट्रीज, बिहारी लाल इंजीनियरिंग, शिप रॉकेट और SSPN फाइनेंस अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे। Molbio Diagnostics ने शानदार (Stock Market Today) प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 58.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली अवधि में 23.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। राजस्व भी करीब चार गुना बढ़कर 408.4 करोड़ रुपये हो गया। JSW Steel का कुल क्रूड स्टील उत्पादन 3% बढ़कर 24.65 लाख टन रहा।
Cohance Lifesciences के तेलंगाना प्लांट के USFDA निरीक्षण में चार ऑब्जर्वेशन सामने आए हैं। Tata Motors की कमर्शियल व्हीकल सब्सिडियरी ने Iveco के शेयरों के लिए 14.1 यूरो प्रति शेयर का टेंडर ऑफर घोषित किया है। Prime Focus बोर्ड ने 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है। वहीं Brigade Enterprises ने हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। ल्यूपिन को USFDA से मोडाफिनिल टैबलेट की मंजूरी मिली है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।