Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Husband Deadly Attack on Wife: पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे 'जान' लेने पहुंच गया उसी के प्राण / Image: IBC24 Original
ग्वालियर: Husband Deadly Attack on Wife आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी के लिए एक जरूरत की चीज के बराबर हो गई है। हर इंसान सोशल मीडिया पर अपनी पल-पल की जानकारी शेयर करना चाहता है। लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया की वजह से ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की भी खबरें सामने आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया के चलते बच्चे समय से पहले ही उन चीजों को जानने लगे हैं जो उनके लिए घातक साबित हो रहा है। सोशल मीडिया के चलते रिश्तों में खटास आने की ऐसी ही खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है, जहां लव मैरिज के महज 4 महीने बाद पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Husband Deadly Attack on Wife दअरसल जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा में निशा अहिरवार का मायका है। निशा ने चार महीने पहले गोल पहाड़िया निवासी विकास पाल से प्रेम विवाह किया था, जिसके लिए दोनों के परिवार राजी नहीं थे। विकास पेशे से मजदूर है और महाराज बाड़े पर चाट का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि निशा इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी, जिसको लेकर विकास को शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर जन्माष्टमी वाले दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था और निशा मायके आकर रहने लगी थी। रविवार रात निशा मायके में सो रही थी, तभी विकास शराब के नशे में वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले कैची से निशा के बाल काटे और फिर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में निशा के चेहरे, पीठ, गर्दन, हाथ और कंधे पर गहरे घाव हो गए। जान बचाने के लिए निशा चीखी तो घर में मौजूद उसकी बहनें दौड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए, जिसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भाग निकला। बताया गया कि घटना के समय निशा की मां क्रांति बाजार गई हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर बयान लिए। पुलिस ने आरोपी विकास पाल को पकड़ने के लिए टीम लगाई और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।