कई निवेशकों ने आईपीओ से पहले सिम्बायोटेक फार्मालैब में 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

कई निवेशकों ने आईपीओ से पहले सिम्बायोटेक फार्मालैब में 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

कई निवेशकों ने आईपीओ से पहले सिम्बायोटेक फार्मालैब में 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
Modified Date: August 20, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:37 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) थिंक इंडिया ऑपर्च्युनिटीज मास्टर फंड, डायमॉन एशिया मल्टी-स्ट्रैटेजी इन्वेस्टमेंट, वैल्यूक्वेस्ट और व्हाइटओक कैपिटल समेत कई निवेशकों ने सिम्बायोटेक फार्मालैब में 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 648 करोड़ रुपये में खरीदी है।

यह निवेश कंपनी के 1,757 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से कुछ दिन पहले हुआ है।

इंदौर स्थित कंपनी की सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, 19 अगस्त को 65.57 लाख शेयरों का लेनदेन 988 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जो कंपनी की 10.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस सौदे का कुल मूल्य 647.89 करोड़ रुपये रहा।

सिम्बायोटेक का आईपीओ 24 अगस्त को अभिदान के लिए खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 21 अगस्त को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस निर्गम में 150 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,607 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय

योगेश


लेखक के बारे में