शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान
Modified Date: March 19, 2023 / 02:56 pm IST
Published Date: March 19, 2023 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.09 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

साप्ताहिक आधार पर बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 1,145.23 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 67,722.33 करोड़ रुपये घटकर 15,04,001.93 करोड़ रह गया।

वहीं टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 55,654.17 करोड़ रुपये घटकर 11,63,194.14 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 21,250.8 करोड़ रुपये घटकर 5,97,905.17 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 16,108.93 करोड़ रुपये घटकर 4,72,290.46 करोड़ रुपये जबकि आईटीसी का मूल्यांकन 15,226.12 करोड़ रुपये घटकर 4,66,696.21 करोड़ रुपये रह गया।

प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,053.44 करोड़ रुपये घटकर 4,22,177.07 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,982.11 करोड़ रुपये घटकर 8,77,318.09 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी लि. का बाजार मूल्यांकन भी 8,063.79 करोड़ रुपये घटकर 4,69,460.45 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,396.91 करोड़ रुपये घटकर 5,83,983.07 करोड़ रुपये जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 3,465.65 करोड़ रुपये घटकर 5,75,273.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल रहीं।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में