मारुति सुजुकी चालू वित्त वर्ष में करीब 500 नए ‘सर्विस टचपॉइंट’ खोलेगी: सीईओ

Ads

मारुति सुजुकी चालू वित्त वर्ष में करीब 500 नए ‘सर्विस टचपॉइंट’ खोलेगी: सीईओ

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 07:15 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 07:15 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) देश की अग्रणी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में करीब 500 नए सर्विस पॉइंट खोलने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत में अपना 6,000वां सर्विस टचपॉइंट बृहस्पतिवार को शुरू करने वाली इस कंपनी ने 2025-26 में रिकॉर्ड 502 सर्विस टचपॉइंट खोले थे और एक ही वित्त वर्ष में 2.84 करोड़ से अधिक वाहनों को सेवाएं दीं, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है।

ताकेउची ने कहा कि डीलर साझेदारों और सर्विस टीम के साथ मिलकर कंपनी ने वर्कशॉप के संचालन को तेज किया है तथा करीब दो वर्षों में 1,000 नए सर्विस टचपॉइंट स्थापित किए हैं।

कंपनी के कुल सर्विस टचपॉइंट की संख्या 2024 में 5,000 थी, जो 2021 में 4,000 थी।

सीईओ ने कहा, ‘‘आगे भी हम अपनी सेवा उपस्थिति को मजबूत करते रहेंगे और 2026-27 में देशभर में लगभग 500 सर्विस टचपॉइंट स्थापित करने की योजना है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय