MILMA Milk Price Hike: अब सरकारी कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, सीधे 4 रुपए प्रति लीटर कर दी वृद्धि, जानिए अब एक लीटर दूध की क्या है कीमत

Ads

MILMA Milk Price Hike: अब सरकारी कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, सीधे 4 रुपए प्रति लीटर कर दी वृद्धि, जानिए अब एक लीटर दूध की क्या है कीमत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:13 AM IST

MILMA Milk Price Hike: अब सरकारी कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, सीधे 4 रुपए प्रति लीटर कर दी वृद्धि, जानिए अब एक लीटर दूध की क्या है कीमत / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दूध की कीमतों में सीधे ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोत
  • नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं
  • बढ़ी हुई कीमत में से ₹3.35 प्रति लीटर राशि सीधे डेयरी किसानों को मिलेगी

तिरुअनंतपुरम: MILMA Milk Price Hike अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर अब खुदरा बाजार में दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के साथ-साथ अब दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामनों के भाव बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में अब कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दूध की कीमतों में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। दूध के नए रेट आज से यानि 1 जून से लागू कर दिए हैं। बता दें कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का यह फ़ैसला मई में हुई फेडरेशन की एक बैठक में लिया गया था।

4 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ दूध

MILMA Milk Price Hike मिली जानकारी के अनुसार केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Milma) ने दूध की रेट में 4 रुपए वृद्धि की है। कीमतों में बदलाव के बाद Milma डबल टोन्ड दूध (Milma Smart) के 500 ml के पैकेट की कीमत बढ़कर ₹27 हो जाएगी, होमोजेनाइज्ड टोन्ड दूध की कीमत ₹28 और Milma Pride (होमोजेनाइज्ड) की कीमत ₹30 हो जाएगी।

किसानों के खाते में 3.35 रुपए

बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई ₹4 की कीमत में से ₹3.35 (83.75%) डेयरी किसानों को मिलेंगे और 25 पैसे (6.25%) डेयरी सहकारी समितियों को दिए जाएंगे। Milma के अनुसार, इस बदलाव के साथ, किसानों को मिलने वाली खरीद कीमत ₹40.04 प्रति लीटर से बढ़कर ₹43.39 प्रति लीटर हो जाएगी।

ईंधन की बढ़ती कीमत का असर

Milma ने एक बयान में कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के अलावा, “प्रतिकूल भू-राजनीतिक हालात और उसके बाद ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण दूध और दूध से बने उत्पादों के परिवहन, वितरण और पैकेजिंग की लागत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।” Milma के चेयरमैन K.S. मणि ने कहा कि इन कारणों को देखते हुए केरल के सहकारी डेयरी क्षेत्र को बनाए रखने के लिए दूध की कीमतों में “मामूली बढ़ोतरी करना बेहद ज़रूरी” हो गया था। Milma ने कहा, “संशोधित कीमतें दूध के मौजूदा पैकेटों पर तब तक नहीं छापी जाएँगी, जब तक कि पुराने स्टॉक में मौजूद पैकेट खत्म नहीं हो जाते; इन पैकेटों पर अभी भी पुरानी कीमतें ही छपी हुई हैं।”

ये भी पढ़ें

Milma ने दूध की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है?

Milma ने दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर तक की वृद्धि की है, जो 1 जून से लागू हो गई है।

अब Milma Smart दूध की नई कीमत क्या होगी?

500 ml Milma Smart (डबल टोन्ड दूध) का पैकेट अब ₹27 में मिलेगा।

दूध की बढ़ी हुई कीमत का फायदा किसे मिलेगा?

Milma के अनुसार बढ़ी हुई ₹4 राशि में से ₹3.35 डेयरी किसानों को और 25 पैसे डेयरी सहकारी समितियों को दिए जाएंगे।

दूध की कीमत बढ़ाने की वजह क्या बताई गई है?

उत्पादन लागत में वृद्धि, ईंधन की बढ़ती कीमतें, परिवहन, वितरण और पैकेजिंग लागत बढ़ने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है।

किसानों को अब दूध का कितना भुगतान मिलेगा?

कीमत बढ़ने के बाद किसानों को मिलने वाली खरीद कीमत ₹40.04 प्रति लीटर से बढ़कर ₹43.39 प्रति लीटर हो जाएगी।