Rajasthan Road Accident News|| Image- IBC24 News File
Rajasthan Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के करौली जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बालघाट थाना क्षेत्र के दुब्बी रोड पर हुआ।
टोड़ाभीम के पुलिस उपाधीक्षक भंवर लाल बुनकर ने बताया कि मृतकों की पहचान भगवत (60), उनकी पत्नी भगवानी कोली (55) और उनके रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण कोली (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दंपति और लक्ष्मी नारायण मोटरसाइकिल से बालघाट की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस को कब्जे में ले लिया गया है। (Rajasthan Road Accident News)
Rajasthan Road Accident News: हादसे से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रखा। प्रदर्शनकारी बस चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन दोपहर करीब 12 बजे शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए।
इन्हें भी पढ़ें:-