Raipur Delhi Flight Cancelled : सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रायपुर से हवाई सफर, तो पहले देख लें ये नई लिस्ट, इन रूट्स पर एयरलाइंस ने की बड़ी कटौती

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। एक प्रमुख फ्लाइट सेवा आज से बंद कर दी गई है, जबकि कुछ अन्य रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटा दी गई है। यात्रियों को री-शेड्यूलिंग और रिफंड का विकल्प दिया जाएगा।

Raipur Delhi Flight Cancelled : सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रायपुर से हवाई सफर, तो पहले देख लें ये नई लिस्ट,  इन रूट्स पर एयरलाइंस ने की बड़ी कटौती

Raipur Delhi Flight Cancelled / Image Source : X


Reported By: Star Jain,
Modified Date: June 1, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: June 1, 2026 8:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानों में कटौती की।
  • कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स अब सप्ताह में सीमित दिनों तक ही संचालित होंगी।
  • प्रभावित यात्रियों को री-शेड्यूलिंग या रिफंड का विकल्प मिलेगा।

रायपुर: रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। एयरलाइंस द्वारा अचानक की गई इस कटौती से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन

इस कटौती के बाद अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही चलेगी, जबकि रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में केवल 3 दिन किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से उड़ानों में की गई इस कटौती की मुख्य वजह लगातार बढ़ती ईंधन की कीमत और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया है।

रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी 8 फ्लाइट का संचालन जारी

फ्लाइट्स बंद होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से री-शेड्यूल करने या फिर पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी भी 8 फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.