Mishmash Naturals Company News: मिश्मश नेचुरल्स ने किया कमाल, प्री-सीड फंडिंग राउंड में जुटाएं इतने करोड़ रुपए, अब यहां खर्च करेगी कंपनी
मिश्मश नेचुरल्स ने किया कमाल, प्री-सीड फंडिंग राउंड में जुटाएं इतने करोड़ रुपए, Mishmash Naturals Company News
नई दिल्ली: Mishmash Naturals Company News: बच्चों के लिए आयुर्वेदिक ब्यूटी और सेल्फ-केयर ब्रांड मिश्मश नेचुरल्स ने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 2.4 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड में इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (IPV) और IIT दिल्ली एंजल्स नेटवर्क ने निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि जुटाई गई राशि का उपयोग अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), डर्मेटोलॉजिकल टेस्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने में किया जाएगा। इसके साथ ही, मिश्मश नेचुरल्स सेंसिटिव स्किन के लिए स्किनकेयर, बॉडी केयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और UAE व अन्य GCC देशों में विस्तार की योजना बना रही है।
को-फाउंडर कनिका सिंह चोपड़ा ने कहा, “हमारे 40 प्रतिशत से अधिक संसाधन प्रोडक्ट डेवलपमेंट में जाते हैं ताकि फार्मास्यूटिकल-ग्रेड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा किया जा सके। भले ही इसकी लागत पारंपरिक कॉस्मेटिक उत्पादों की तुलना में तीन गुना तक अधिक हो, लेकिन हमारे लिए प्रीमियम का मतलब है बिना किसी समझौते के सुरक्षा, खासकर बच्चों के लिए।” कंपनी के पोर्टफोलियो में बच्चों के लिए आयुर्वेदिक मेकअप, किड्स सनस्क्रीन, शैम्पू, लोशन, बॉडी वॉश, तेल और अन्य बॉडी केयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के सभी उत्पाद टॉक्सिन-फ्री, वीगन और क्रुएल्टी-फ्री हैं।
Mishmash Naturals Company News: गौरतलब है कि भारत में बच्चों के पर्सनल केयर सेगमेंट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन सुरक्षित और नेचुरल प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। आयुष सर्टिफिकेशन और वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुरूप फॉर्मूलेशन के साथ, मिश्मश नेचुरल्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से विस्तार करने का लक्ष्य रखती है। बता दें कि IIT दिल्ली एंजल्स नेटवर्क की ओर से तेजिंदरपाल मिगलानी, मोहित राणा, आलोक मित्तल, शिवानी सिंह कपूर, प्रदीप गुप्ता और प्रियांक शंकर गर्ग ने निवेश का नेतृत्व किया। इसके अलावा, निहित जैन (मेकमायट्रिप), राहुल अनुराग (वोल्टास), कमलाकर राव (BCG), पीयूष कुमार (अर्बन वॉल्ट), ऋद्धि वर्मा अय्यागरी (बेबी-लेड वीनिंग इंडिया) और अनुराग तायल (गूगल) सहित कुल 37 एंजल निवेशकों ने इस राउंड में भाग लिया। मिश्मश नेचुरल्स की स्थापना कनिका सिंह चोपड़ा, लब्धि चोपड़ा और अदिति चतुर्वेदी ने की है। यह कंपनी बच्चों की आयुर्वेदिक पर्सनल केयर कैटेगरी में एक विशिष्ट पहचान बना रही है।
यह भी पढ़ें
- Union Budget Live Breaking News and Updates 1st February 2026: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, 11 बजे पेश करेंगी अपना 9वां बजट
- Navjot Kaur Sidhu News Today: पूर्व पीसीसी चीफ की पत्नी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया
- Union Budget 2026: लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्रालय के बाहर ‘बजट टैबलेट’ के साथ दिया पोज़
- Share Market On Budget 2026 Day: बजट से पहले बाजार में सन्नाटा या तूफान? निवेशकों की धड़कनें बढ़ीं, जानिए आज किस करवट बदलेगा शेयर बाजार!

Facebook


