General Upendra Dwivedi Viral Video: ‘बदलूराम का बदन’ गाने जमकर थिरके थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

General Upendra Dwivedi Viral Video: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

General Upendra Dwivedi Viral Video: ‘बदलूराम का बदन’ गाने जमकर थिरके थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

General Upendra Dwivedi Viral Video/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 1, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: February 1, 2026 7:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में थल सेना प्रमुख 'बदलूराम का बदन' गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
  • असम रेजिमेंट के जांबाज जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए थल सेना प्रमुख।

General Upendra Dwivedi Viral Video: नई दिल्ली: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी यूं तो अपने सख्त मिजाज के लिए जानें जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थल सेना प्रमुख का अनोखा अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ये वीडियो सोशल मीडिया (General Upendra Dwivedi Viral Video) पर आग की तरह फ़ैल रहा है। इस वीडियो को देखने वाले लोग जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सादगी देख उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

General Upendra Dwivedi Viral Video:  दरअसल, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी असम रेजिमेंट के जांबाज जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। ‘बदलूराम का बदन’ गाने की मशहूर धुन पर आर्मी चीफ ने न केवल जवानों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके पारंपरिक डांस में शामिल होकर जोश को दोगुना कर दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है, (General Upendra Dwivedi Viral Video) क्योंकि इसमें भारतीय सेना के शौर्य के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक एकजुटता और जीवंतता की झलक साफ दिखाई दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.