फरवरी में एमएंडएम की कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 97,177 इकाई रही

फरवरी में एमएंडएम की कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 97,177 इकाई रही

फरवरी में एमएंडएम की कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 97,177 इकाई रही
Modified Date: March 1, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: March 1, 2026 1:19 pm IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने रविवार को बताया कि फरवरी 2026 में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 97,177 इकाई हो गई।

एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में यूटिलिटी वाहनों (यूवी) की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 60,018 इकाई रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 50,420 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि पिछले महीने वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 24,585 इकाई रही। इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि फरवरी का प्रदर्शन पूरे पोर्टफोलियो में ग्राहकों की मजबूत मांग को दर्शाता है।

पिछले महीने कुल निर्यात 11 प्रतिशत बढ़कर 3,384 इकाई रहा, जो फरवरी 2025 में 3,059 इकाई था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में