Wife Killer Husband Jhabua : पति बना प्यार में सबसे बड़ा रोड़ा! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की ऐसी साजिश, रेलवे ट्रैक के पास खुल गए सारे राज

झाबुआ जिले में रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक साथी के साथ मिलकर पहले जहर दिया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की।

Wife Killer Husband Jhabua : पति बना प्यार में सबसे बड़ा रोड़ा! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की ऐसी साजिश, रेलवे ट्रैक के पास खुल गए सारे राज

Wife Killer Husband Jhabua / Image Source : SCREENGRAB


Reported By: Harish Yadav,
Modified Date: June 19, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: June 19, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक के पास मिला था 36 वर्षीय युवक का शव।
  • मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों का खुलासा।
  • आरोपी ने पहले शराब में जहर मिलाया, फिर गला घोंटकर हत्या की।

झाबुआ :Wife Killer Husband Jhabua :   मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिली एक अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का खुलासा बेहद चौंकाने वाला है, जहाँ मृतक की पत्नी ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी मौत की साजिश रचने वाली निकली। पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवाई और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर इसे एक हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।

क्या है पूरा मामला ?

Bahadur Bhuria Railway Track Body यह घटना 11 जून की है, जब बामनिया के बिजनीपाड़ा कच्चे मार्ग और रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पेटलावद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया और स्थानीय जांच के आधार पर मृतक की पहचान 36 वर्षीय बहादुर भूरिया के रूप में की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी समिता उर्फ सुमित्रा के गांव के ही गलिया निनामा से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पत्नी पिछले चार महीने से मायके में रहकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी।

शराब में दिया ज़हर

पत्नी ने अपने परिचित कमरू वसुनिया के जरिए जहरीली गोलियां मंगवाईं। 9 जून को प्रेमी गलिया ने बहादुर को फोन कर बामनिया बुलाया, जहाँ उसे पहले शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया और फिर उसकी हालत बिगड़ने पर उसके ही गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या का लगे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की मदद से पुलिस ने इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी के अनुसार, पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर मुख्य आरोपी गलिया निनामा, पत्नी समिता और जहर देने वाले कमरू वसुनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mp Crime News Hindi शुरुआत में सामान्य दुर्घटना दिखने वाली इस मौत के पीछे छिपे खौफनाक प्रेम प्रसंग का पुलिस की बारीक जांच ने पर्दाफाश कर दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड और जिला साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। मामले के त्वरित खुलासे पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पूरी पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फिलहाल तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.