Maulana Sajjad Nomani Video: ‘न तो हिंदू अल्पसंख्यक होगा और न मुसलमान को इस देश पर राज करने दिया जाएगा’.. मौलाना नोमानी के बयान से भड़के इस नेता ने दी खुली चुनौती, पढ़ें

Maulana Sajjad Nomani Video Reactions: सज्जाद नोमानी के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, हिंदू समाज को एकजुट रहने की सलाह।

Maulana Sajjad Nomani Video: ‘न तो हिंदू अल्पसंख्यक होगा और न मुसलमान को इस देश पर राज करने दिया जाएगा’.. मौलाना नोमानी के बयान से भड़के इस नेता ने दी खुली चुनौती, पढ़ें

Maulana Sajjad Nomani Statement on Hindu Community || Image- AI Generated File

Modified Date: June 19, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: June 19, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रामेश्वर शर्मा ने नोमानी के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति।
  • हिंदू समाज को एकजुट और सतर्क रहने का संदेश।
  • बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक बहस हुई तेज।

भोपाल: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी के “हिंदू अल्पसंख्यक हो चुका है” वाले विवादित बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अब सतर्क और सावधान हो जाना चाहिए। (Maulana Sajjad Nomani Video Reactions) शर्मा ने कहा कि इतिहास में बाबर, अकबर, हुमायूं और औरंगजेब जैसे आक्रमणकारियों ने भारत पर हमले किए, मंदिरों को तोड़ा और हिंदुस्तान पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन वीर योद्धाओं ने देश और धर्म की रक्षा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘हिंदू समाज और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए एकजुट हो’ : रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता के बयान से यह साबित हो गया है कि गंगा-जमुनी तहजीब की बातें केवल हिंदुओं को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए की जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के मन में आज भी “गजवा-ए-हिंद” और हिंदुस्तान पर कब्जा करने की मानसिकता मौजूद है। शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को धर्म और जाति से ऊपर उठकर हिंदू समाज और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसे मौलानाओं को स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि हिंदू और हिंदुस्तान हमेशा एक रहेंगे। उन्होंने कहा कि न तो हिंदू इस देश में अल्पसंख्यक होगा और न ही किसी को देश पर शासन करने की अनुमति दी जाएगी। (Maulana Sajjad Nomani Video Reactions) शर्मा ने यह भी कहा कि “गजवा-ए-हिंद” जैसी सोच रखने वाले मुस्लिम संगठनों को हिंदू समाज मुंहतोड़ जवाब देगा और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेगा।

“हिंदुओं को बहुसंख्यक नहीं माना जा सकता”

गौरतलब है कि, AIMPLB के सदस्य मौलाना सज्जाद नोमानी के एक कॉन्क्लेव में दिए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नोमानी ने दावा किया है कि यदि देश के विभिन्न समुदायों और जातीय समूहों को अलग-अलग माना जाए, तो हिंदू भारत में बहुसंख्यक नहीं बल्कि अल्पसंख्यक हैं। (Maulana Sajjad Nomani Statement on Hindu Community) मौलाना नोमानी ने कहा कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों में पूरे देश का दौरा किया है और लोगों की आस्था, धार्मिक पहचान, जनजातीय पहचान, जातीय समूहों और विभिन्न परंपराओं पर अध्ययन किया है। इसी आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला है।

नोमानी ने कहा, “मैं हज्र-ए-अस्वद और काबा के गिलाफ पर हाथ रखकर कहता हूं कि हिंदू भारत में अल्पसंख्यक हैं। किसी भी परिस्थिति में हिंदुओं को बहुसंख्यक नहीं माना जा सकता।” (Maulana Sajjad Nomani Video Reactions) उन्होंने दावा किया कि जिन समुदायों को आमतौर पर हिंदू आबादी में शामिल किया जाता है, उनमें से कई स्वयं को अलग पहचान के रूप में देखते हैं। उनके अनुसार सिख, ईसाई और बौद्ध समुदाय हिंदू नहीं हैं।

कई समुदायों को हिंदू आबादी से अलग बताया

मौलाना नोमानी ने आगे कहा कि अनुसूचित जाति, आदिवासी समुदाय, तमिलनाडु के लोग और लिंगायत समुदाय को भी हिंदू आबादी का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय देश के मूल निवासी हैं और उन्हें हिंदू श्रेणी में शामिल करना उचित नहीं है। (Maulana Sajjad Nomani Statement on Hindu Community) उन्होंने यह भी दावा किया कि जाट समुदाय के कुछ लोग भी अपनी अलग पहचान की बात कर रहे हैं और स्वयं को हिंदू नहीं मानते।

सियासी बंटवारे पर भी कही ये बात

अपने संबोधन के दौरान नोमानी ने हिंदुओं के राजनीतिक विभाजन और मुस्लिम राजनीति पर उसके प्रभाव को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने हिंदुओं को “सेक्युलर” और “फासीवादी” वर्गों में बांटकर देखा, लेकिन दोनों ही परिस्थितियां मुस्लिम समाज के लिए नुकसानदेह साबित हुईं। (Maulana Sajjad Nomani Video Reactions) उन्होंने कहा कि पहले मुस्लिम समाज को तथाकथित “सेक्युलर हिंदुओं” से उम्मीद थी, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उन्हीं समूहों ने देश को उन लोगों के हाथों में सौंप दिया जिन्हें वह “फासीवादी हिंदू” कहते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बयान मूर्खतापूर्ण : कांग्रेस

एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना सज्जाद नोमानी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा, “कुछ लोग टीवी पर आने के लिए इतने जुनूनी हैं कि वे इस तरह के गैरजिम्मेदाराना और मूर्खतापूर्ण बयान देते रहते हैं। हमारा स्पष्ट रुख यह है कि देश में जनसंख्या गणना की जा रही है, जिसमें जाति और धर्म के आधार पर आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध होने के बाद इस प्रक्रिया के निष्कर्षों और परिणामों के आधार पर ही चर्चा की जानी चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें:

प्रसूताओं की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: अशोक गहलोत

राम मंदिर की एसआईटी जांच ”दूध का दूध” और ”पानी का पानी” कर देगी : योगी आदित्यनाथ

अगरवाला और ईएफआई ने एशियाई खेलों की चयन प्रक्रिया को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए

सरकारी कर्मचारियों के लिए योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं है: पश्चिम बंगाल सरकार

दलित युवक की कथित तौर पर हिरासत में हुयी मौत मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown