वित्त वर्ष के अंतिम दो दिनों में दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए

वित्त वर्ष के अंतिम दो दिनों में दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए

वित्त वर्ष के अंतिम दो दिनों में दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए
Modified Date: April 1, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: April 1, 2026 7:51 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम दो दिनों में दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं। यह बाजार में नए शेयरों की निरंतर सक्रियता को दर्शाता है।

मसौदा दस्तावेज जमा करने वाली प्रमुख कंपनियों में सद्भाव फ्यूचरटेक, टीसी टेरीटेक्स, मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया), एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया), पंजाब कार्बोनिक और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी शामिल हैं।

इनके अलावा एब्सोल्यूट प्रोजेक्ट (इंडिया), बीविशाल ऑयल एंड एनर्जी और के जे फोर्जिंग्स ने भी अपने आईपीओ के शुरुआती मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं।

वहीं, ‘एवेन्यूज-एआई’ की अनुषंगी कंपनी रेडिफ.कॉम इंडिया लिमिटेड और ऑनलाइन यात्रा मंच ‘ट्रैवोमिंट’ संचालित करने वाली ‘एसएनवीए ट्रैवलटेक’ ने गोपनीय तरीके से आईपीओ आवेदन करने का विकल्प चुना है।

इन सभी कंपनियों ने 30 या 31 मार्च को अपने दस्तावेज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए।

इनमें से ज्यादातर कंपनियां अपने कारोबार के विस्तार, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और पुराना कर्ज चुकाने के लिए बाजार से पैसा जुटा रही हैं।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में