Trump On Iran War: क्या खत्म हो जाएगा अमिरेका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड, बताई अपनी भी शर्तें

क्या खत्म हो जाएगा अमिरेका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड, Trump Claims Iran's President Wants Ceasefire

Trump On Iran War: क्या खत्म हो जाएगा अमिरेका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड, बताई अपनी भी शर्तें
Modified Date: April 1, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: April 1, 2026 7:07 pm IST

वॉशिंगटन: Trump On Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उनके द्वारा अमेरिकी जनता को संबोधित करने से पहले ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं। ट्रंप ने यह दावा अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ वेबसाइट पर किया। ट्रंप ने ‘‘ईरान के नये शासन के राष्ट्रपति’’ शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि ईरान में राष्ट्रपति बदले नहीं हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्धविराम तभी होगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य ‘खुला, सुरक्षित और बाधारहित’’ होगा। उन्होंने लिखा कि तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं, या जैसा लोग कहते हैं, उसे वापस पाषाण युग में भेज रहे हैं। ट्रंप के इस पोस्ट पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। इधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार देर रात अल जजीरा के साथ एक साक्षात्कार में लड़ाई जारी रखने की तेहरान की तत्परता का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘आप ईरान की जनता से धमकियों और समयसीमा की भाषा में बात नहीं कर सकते। हम आत्मरक्षा के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं करते हैं।’’

Image

ट्रंप का दावा- ईरान में हम सत्ता परिवर्तन कर चुके

Trump On Iran War ट्रंप ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में बताया कि वो अगले कुछ ही दिनों में ईरान छोड़ देंगे। उन्होंने ईरान के यूरेनियम संवर्द्धन पर कहा कि उसके बारे में हमें ज्यादा फिक्र नहीं है क्योंकि हम उस पर सैटेलाइट से भी निगाह रख सकते हैं। इसके अलावा ट्रंप ने यूरोप को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो से बाहर करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु बम नहीं रहेगा और न ही अब वो परमाणु हथियार रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।