Chandigarh BJP Office Blast: भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा विस्फोट, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, ग्रेनेड फेंकने का VIDEO आया सामने
भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा धमाका, दूर तक बिखरे मिले छर्रे, Chandigarh BJP Office Blast Latest News

चंडीगढ़ः Chandigarh BJP Office Blast: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बुधवार को सेक्टर 37 में स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर धमाका हो गया। BJP दफ्तर के बगल में ब्लड बैंक की बिल्डिंग है, जहां पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी। उसी में धमाका हुआ है। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है।
Viral video of a man throwing Grenade outside BJP Office in Chandigarh in India earlier today. The origin of the video as of now is unclear. No injuries or casualties took place in the blast. Several vehicles were damaged due to the blast. Police has launched probe. pic.twitter.com/MgjMNKXcgC
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 1, 2026
खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली जिम्मेदारी
इस वारदात की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी ने ली है। उसकी तरफ से लिखा गया है- सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि उसके पास पंजाब के सिख युवाओं को खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। बैंकों का इस्तेमाल करो। दसमेश पिता का खालसा पंथ इसकी उचित जवाबी कार्रवाई करेगा। गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारे को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे सिर पर दसमेश पिता का हाथ है। पंजाब की धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा।
SSP चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने कही ये बात
SSP चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने कहा कि क्रूड बॉम्ब जैसी कोई वस्तु में धमाका हुआ। ये शुरुआती जांच में सामने आया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि क्रूड बम जैसी कोई वस्तु में ब्लास्ट हुआ। हालांकि ये वस्तु यहां रखी गई थी या फेंकी गई इस बारे में अभी कुछ बता नहीं सकते। तकरीबन 5 बजे के करीब ये धमाका हुआ था। CFSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
BJP प्रवक्ता बोले- 15 दिन पहले खतरे की आशंका जताई थी
Chandigarh BJP Office Blast: भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ में भाजपा पंजाब कार्यालय के बाहर बम ब्लास्ट की घटना चौंकाने वाली और बेहद चिंताजनक है। इसे और भी गंभीर बनाने वाली बात यह है कि पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पिछले दो दिनों से उसी कार्यालय में मौजूद थे और अभी-अभी दिल्ली में एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा- 15 दिन पहले पठानकोट के एसएसपी ने उन्हें एक विशिष्ट खतरे की आशंका के चलते अपनी मॉर्निंग वॉक रोकने की चेतावनी दी थी। यह चेतावनी और आज का ब्लास्ट दोनों में कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है, लेकिन इस संयोग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ेंः-
- PM Modi CCS Meeting Today: क्या होगा कोई बड़ा फैसला?.. PM मोदी की CCS के साथ हाई-लेवल मीटींग आज, ये हैं बैठक का एजेंडा
- Khelo India Tribal Games: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट, संघर्ष और अलगाव वाले क्षेत्र से उभर रहे युवा फुटबॉलर
- Uttarakhand Latest News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीमांत किसानों से सीधे फल-सब्जी खरीदेगी ITBP, अन्नदाताओं को होगा बड़ा फायदा
- Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग.. कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी के साथ आज शाम 7:00 होगी बैठक, जानें वजह..
- Garden Reach Shipbuilders Share: रॉकेट की तरह उड़ा ये डिफेंस कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड रेवेन्यू के बाद 20% की छलांग लगाकर निवेशकों को ऐसे बना दिया करोड़पति!
- Mahavir Jayanti Raipur: CG की सड़कों पर गूंजा “अहिंसा परमो धर्म”! श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा कर माहौल को बनाया भक्तिमय, मंच से सीएम साय ने दिया खास संदेश
- Raipur Double Murder News: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी.. पूर्व पुलिसकर्मी ने बीवी और सौतेली बेटी को इस तरह उतारा मौत के घाट..
- HS Phoolka Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज वकील.. रह चुके है AAP से विधायक, क्या पंजाब में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chandigarh BJP Office Blast Latest News

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm