विदेशों में दाम टूटने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट

विदेशों में दाम टूटने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट

विदेशों में दाम टूटने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट
Modified Date: May 7, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:37 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) विदेशों में दाम टूटने के बीच स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित रहने के कारण देश में मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में बृहस्पतिवार को गिरावट रही।

बाजार सूत्रों के अनुसार, डीओसी की स्थानीय मांग और कम उपलब्धता के कारण सोयाबीन तिलहन में सुधार देखने को मिला। सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन स्थिर रहे।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में कम उपलब्धता और सोयाबीन के तेल-रहित खल की स्थानीय मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया जबकि धन की कमी का सामना कर रहे आयातकों की लागत से नीचे दाम पर बिकववाली के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि विदेशों में दाम टूटने के असर से बाजार में अफरा-तफरी रही और कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे मूंगफली तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल के दाम भारी दवाब में रहे। सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल तिलहन में स्थिरता दिखाई दी। मूंगफली पहले से न्यूनमत समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस समय सबसे अहम बात यह है कि सरकार को सोयाबीन और मूंगफली का स्टॉक बनाकर रखने की ओर ध्यान देना चाहिये जो आगे किसी प्रतिकूल परिस्थिति में काफी मददगार हो सकते हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,950-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,675-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,505-2,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,390-2,490 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,390-2,535 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,700-6,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,350-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में