अमेरिका-ईरान में समझौते की उम्मीद से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

अमेरिका-ईरान में समझौते की उम्मीद से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

अमेरिका-ईरान में समझौते की उम्मीद से अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट
Modified Date: May 6, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: May 6, 2026 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) देश में सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में बुधवार को गिरावट आई। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों के बीच समुद्री मार्गो पर आवागमन सुव्यवस्थित होने की संभावना के कारण विदेशी बाजारों में आई गिरावट का असर स्थानीय कारोबार पर भी देखा गया।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। शिकागो एक्सचेंज में भी 2.5-3 प्रतिशत की गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद बढ़ गयी है जिससे विदेशों में खाद्यतेलों के दाम टूटते दिखे। इस गिरावट के असर से स्थानीय बाजारों में भी अफरा तफरी दिखाई दी और कई खाद्य तेल-तिलहनों के दाम टूट गये।

इस गिरावट के असर की वजह से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल में गिरावट रही वहीं ऊंचे दाम पर कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और कारोबारी धारणा प्रभावित रहने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,950-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,750-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,535-2,835 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,390-2,490 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,390-2,535 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,675-6,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,325-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में