एमआरएफ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना होकर 692 करोड़ रुपये पर
एमआरएफ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना होकर 692 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) टायर विनिर्माता कंपनी एमआरएफ का दिसंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 315 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
एमआरएफ लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय बढ़कर 8,050 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,001 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए तीन रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


