अच्छे नतीजों के बाद एमआरएफ का शेयर 8.5 प्रतिशत से अधिक उछला

अच्छे नतीजों के बाद एमआरएफ का शेयर 8.5 प्रतिशत से अधिक उछला

अच्छे नतीजों के बाद एमआरएफ का शेयर 8.5 प्रतिशत से अधिक उछला
Modified Date: February 6, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) टायर विनिर्माता एमआरएफ का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़ने से कंपनी का शेयर शुक्रवार को 8.5 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.57 प्रतिशत बढ़कर 1,46,495.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 10.42 प्रतिशत चढ़कर 1,49,000 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था।

एनएसई पर भी एमआरएफ का शेयर 8.50 प्रतिशत चढ़कर 1,46,455 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 692 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 315 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

एमआरएफ ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 8,050 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 7,001 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए प्रति शेयर तीन रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश मंजूर किया है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में