मुद्रा योजना ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप को मजबूत बनाया: शाह

मुद्रा योजना ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप को मजबूत बनाया: शाह

मुद्रा योजना ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप को मजबूत बनाया: शाह
Modified Date: April 8, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: April 8, 2026 7:11 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 वर्षों में छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप को बिना गारंटी ऋण देकर उन्हें मजबूत बनाया है और स्वरोजगार तथा छोटे उद्योगों को नई गति दी है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अमित शाह ने कहा कि मुद्रा योजना के 11 वर्षों में 58 करोड़ ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी कुल राशि 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इससे 12 करोड़ युवाओं को लाभ मिला है और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा, ‘मुद्रा योजना के 11 वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिना गारंटी ऋण देकर छोटे कारोबारियों और नए उद्यमों को सशक्त बनाया है, जिससे स्वरोजगार और छोटे उद्योगों को नई ताकत मिली है।’

उन्होंने यह भी कहा कि हर तीन में दो मुद्रा ऋण महिलाओं को दिए जाना महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ अप्रैल 2015 को शुरू की थी। इसके जरिए बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में