Dilip Rathore House Firing Case: उद्योगपति दिलीप राठौर के घर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता, लॉरेंस गैंग के 6 और सदस्य गिरफ्तार
Dilip Rathore House Firing Case: दिलीप राठौर के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 6 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
Dilip Rathore House Firing Case/Image Credit: IBC24.in
- उद्योगपति दिलीप राठौर के घर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
- पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 6 और सदस्यों को किया गिरफ्तार।
- मुख्य मास्टर माइंड समेत 12 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तार।
Dilip Rathore House Firing Case: खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में गत 16 मार्च 2026 की शाम को उद्योगपति दिलीप राठौर के घर लारेंस विश्नोई गैंग द्वारा फायरिंग कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में कसरावद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 6 और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, कार, और एक बुलेट समेत 25 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपी देवास, रतलाम और उज्जैन जिले के हैं। इस मामले में मास्टर माइंड समेत 12 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पहले ही हो चुकी है 12 लोगों की गिरफ्तारी
आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि, पुलिस ने उद्योगपति दिलीप राठौर के घर लारेंस विश्नोई गैंग द्वारा फायरिंग कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में 3 अप्रैल को 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी रविन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया था कि, फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य मास्टर माइंड सचिन और लोकेंद्र और लारेंस गैंग से जुड़े राजपाल चंद्रावत सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वही लॉरेंस विश्नोई गैंग के सबसे खास गुर्गे हैरी बॉक्सर सहित तीन आरोपी फिलहाल फरार है। (Dilip Rathore House Firing Case) आरोपियों द्वारा दिलीप राठौर से पैसे के पुराने लेनदेन को लेकर उद्योगपति के घर पर गोली चलाई गई थी। हैरी बॉक्सर वर्तमान में US में छुपा हुआ है ओर US से ही अपनी गैंग संचालित कर रहा है। जबकि लारेंस विश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
क्यों दिया गया था वारदात को अंजाम
Dilip Rathore House Firing Case: एसपी रविन्द्र वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया था कि उज्जैन निवासी लोकेंद्र पंवार और धार निवासी सचिन पाटीदार द्वारा ही अपने लेनदेन की राशि को लेकर भीलगांव के उद्योगपति दिलीप राठौर के घर 16 मार्च 2026 को फायरिंग कर आरोपियों ने 10 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा गुजरात, हरियाणा, मप्र, और राजस्थान में छुपे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल और करीब 6 पुलिस टीमों की मदद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44 लाख रुपए की 3 कार, 4 पिस्टल , 10 जिंदा कारतूस, एक बाइक, 10 मोबाइल जब्त किए थे।
उद्योगपति दिलीप राठौर ने जताई थी नाराजगी
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित उद्योगपति दिलीप राठौर ने कहा था कि, आज पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेस ली गई है। उससे मैं सहमत नहीं हुं। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैने एसपी को लिखित में जो नाम दिए थे उन पर आज तक कोई कारवाई नहीं की गई है। साथ ही विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी (Dilip Rathore House Firing Case) शिकायत कर चुका हूं। भविष्य में मेरे साथ अगर कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Road Development News: प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, इन जिलों में होगा 15 फोरलेन मार्गों का निर्माण, डिप्टी सीएम साव बोले- गांव और शहरों के बीच संतुलित विकास को मिलेगी नई गति
- Wheat Procurement in MP: गेहूं खरीदी पर सीएम हाउस से रखी जाएगी नजर, उपार्जन केंद्रों में किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से की बात
- Van Dhan Vikas Kendra Jashpur : जंगल के उत्पादों ने बदली किस्मत! खेती छोड़ उद्यमी बने ग्रामीण, संजीवनी केंद्रों पर मची इन हर्बल दवाओं की धूम

Facebook


