Mirzapur MLA Viral Video: ‘बहानेबाजी मत करो, नहीं तो डंडे से..’ नलों से नहीं आया पानी तो ठनका विधायक का माथा, मौके पर ही लगाई अधिकारियों की क्लास, देखें ये वायरल वीडियो

'बहानेबाजी मत करो, नहीं तो डंडे से..' नलों से नहीं आया पानी तो ठनका विधायक का माथा, Mirzapur MLA Pt. Ratnakar Mishra Viral Video

Mirzapur MLA Viral Video: ‘बहानेबाजी मत करो, नहीं तो डंडे से..’ नलों से नहीं आया पानी तो ठनका विधायक का माथा, मौके पर ही लगाई अधिकारियों की क्लास, देखें ये वायरल वीडियो
Modified Date: April 8, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: April 8, 2026 5:59 pm IST

बृजेंद्र दुबे, मिर्जापुर: Mirzapur MLA Viral Video उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी आपूर्ति को लेकर लापरवाही की शिकायतों पर क्षेत्रीय विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। दरअसल, विधायक मिश्र मंगलवार को कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों को निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि गांव में लगाए गए नलों में पानी नहीं आ रहा है और योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने अफसरों से कहा कि “बोकारादी कर रहे हैं बिना लात खाए”। इसी दौरान उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए यहां तक कह दिया कि ज्यादा बहानेबाजी मत करो, नहीं तो डंडे से ठीक कर दिए जाओगे. उन्होंने मौके पर मौजूद जल जीवन मिशन के कर्मचारियों से जवाब-तलब किया। कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की बात कहे जाने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

दिया इतने दिनों का समय

Mirzapur MLA Viral Video वायरल वीडियो में वह अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते भी दिखाई दे रहे हैं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि 22 तारीख तक हर हाल में पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एडीएम से भी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ लिखित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

देखें ये वीडियो

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।