Morena Crime News: रेत माफिया ने ली वन आरक्षक की जान, बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैला तनाव
Morena Crime News: अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को माफिया ने बेरहमी से कुचल दिया।
Morena Crime News/Image Credit: IBC24.in
- मुरैना जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं।
- वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को माफिया ने बेरहमी से ट्रैक्टर से कुचल दिया।
- इस दर्दनाक हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
Morena Crime News: मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें कानून और वर्दी का कोई खौफ नहीं रह गया है। आज सुबह दिमनी थाना इलाके में माफिया ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को माफिया ने बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
हादसा इतना भयानक था कि हरिकेश को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माफिया रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती का आलम देखिए कि सरेआम एक सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी जाती है और हत्यारे पुलिस की पहुंच से दूर निकल जाते हैं। (Morena Crime News) मुरैना में माफियाओं द्वारा मौत का यह खेल नया नहीं है। चंबल में पीला सोना कही जाने वाली इस रेत के लिए इससे पहले भी कई आईपीएस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और वनकर्मियों को निशाना बनाया जा चुका है। हर बार दांव-पेच और कार्रवाई की बात होती है, लेकिन हकीकत यह है कि माफिया आज भी बेखौफ है। पुलिस प्रशासन अब माफिया की पहचान करने और मामला दर्ज करने की बात कह रहा है। यह खून किसी अपराधी का नहीं, बल्कि कानून के एक रखवाले का है।
क्या है पूरा मामला?
मामला दिमनी थाना इलाके के रानपुर तिराहे का है,जहाँ वन विभाग की टीम रेंजर के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली थी कि चंबल नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ निकाल रहे हैं। जैसे ही टीम ने घेराबंदी की, बेखौफ माफिया ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय ड्यूटी पर तैनात आरक्षक हरिकेश गुर्जर के ऊपर चढ़ा दिया। (Morena Crime News) वन विभाग के रेंजर का कहना है कि हम लोग गश्ती पर थे और अवैध रेत पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक माफिया ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ाई और हमारे साथी को कुचलते हुए निकल गया। हमने पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वन विभाग के आरक्षक हरिकेश गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले में एएसपी सुरेंद्रपाल सिंह ड़ावर का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी और ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है,जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Pensioners DR Hike: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश
- Dilip Rathore House Firing Case: उद्योगपति दिलीप राठौर के घर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता, लॉरेंस गैंग के 6 और सदस्य गिरफ्तार
- Wheat Procurement in MP: गेहूं खरीदी पर सीएम हाउस से रखी जाएगी नजर, उपार्जन केंद्रों में किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से की बात

Facebook


