मस्क ने इस वर्ष संभावित आईपीओ से पहले स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय किया
मस्क ने इस वर्ष संभावित आईपीओ से पहले स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय किया
न्यूयॉर्क, तीन फरवरी (एपी) अरबपति कारोबारी एलन मस्क अपने अंतरिक्ष अन्वेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े उपक्रमों का एक ही कंपनी में विलय कर रहे हैं।
यह कदम इस कारोबार के इस साल के अंत में प्रस्तावित बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले उठाया गया है।
उनकी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ‘एक्सएआई’ का अधिग्रहण कर लिया है। इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को रॉकेट और एआई उद्योग में और मजबूत वर्चस्व दिलाना है। इस सौदे के तहत मस्क के कई उपक्रमों को एक साथ जोड़ा जाएगा, जिनमें उनका एआई चैटबॉट ग्रोक, उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक और सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ शामिल हैं।
मस्क बार-बार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि अंतरिक्ष में डेटा केंद्रों को संचालित करने में सक्षम प्रौद्योगिकी के विकास में तेजी लाना जरूरी है। संयुक्त कंपनी के गठन से इस लक्ष्य को हासिल करना और आसान हो सकता है।
एपी गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


