Edible Oil Price : त्योहारी सीजन में तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें क्या हुआ सस्ता

Edible oil Price : शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज 1.25 प्रतिशत मजबूत रहने से भी सोयाबीन तिलहन की कीमतों में तेजी आई

Edible Oil Price : त्योहारी सीजन में तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें क्या हुआ सस्ता

Cooking oil price Reduced

Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 13, 2022 5:22 pm IST

नयी दिल्ली।  Edible oil Price : विदेशी में तेजी के रुख के बीच शनिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन तिलहन तथा बिनौला तेल के भाव सुधार के साथ बंद हुए। सरसों, सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और बिनौला तेल के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे।

यह भी पढ़ेंः  इस सवाल पर रो पड़े ‘द ग्रेट खली’, सोशल मीडिया में वायरल हुआ भावुक चेहरा, फैंस भी रह गए दंग

Edible oil Price : बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि गुजरात में जन्माष्टमी की छुट्टियों के दौरान लगभग एक हफ्ते तक कारोबार ढीला रहने के कारण मूंगफली और बिनौला में कारोबार कमजोर है। दूसरा, मूंगफली तेल तिलहन के भाव ऊंचा होने से फिलहाल लिवाली भी थोड़ी कम है। इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला तेल के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे। किसानों द्वारा निचले भाव पर बिकवाली से परहेज करने के कारण सरसों और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। वहीं डीऑयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग के कारण सरसों और सोयाबीन तिलहन के भाव में मामूली सुधार दर्ज हुआ। शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज 1.25 प्रतिशत मजबूत रहने से भी सोयाबीन तिलहन की कीमतों में तेजी आई।

यह भी पढ़ेंः  स्वतंत्रता दिवस के लिए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न, जानें किसने ली परेड की सलामी

Edible oil Price : सूत्रों ने कहा कि कांडला बंदरगाह पर पामोलीन की मांग है। गंधमुक्त होने से नमकीन बनाने वाली कंपनियों में इस तेल की मांग है जिससे पामोलीन के भाव भी में बढ़त दर्ज की गई। इस बीच इंडोनेशिया ने 15 अगस्त से पामोलीन के निर्यात शुल्क में 22 डॉलर प्रति टन की वृद्धि का फैसला किया है।

Edible oil Price : सूत्रों ने बताया कि सीपीओ में अधिक कारोबार नहीं है और अधिक कामकाज भी नहीं है। इसके आगे के सौदे मौजूदा भाव से भी काफी कमजोर हैं। ऐसे में सीपीओ की कोरोबारी संभावना कमजोर होने से इस तेल की कीमत पूर्वस्तर पर बनी रही।

यह भी पढ़ेंः  उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हंगामा, आरोप में भाजयुमो के 7 पदाधिकारी हटाए गए

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,315-7,365 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,940 – 7,065 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,710 – 2,900 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,340-2,430 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,370-2,485 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।(डयूटी वाला-जिसमें ज्यादा कामकाज नहीं है)

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।(बगैर डयूटी वाला)

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,445-6,520 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,245- 6,320 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

और भी है बड़ी खबरें…

 

 

 


लेखक के बारे में