नाटको फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये

नाटको फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये

नाटको फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये
Modified Date: February 12, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: February 12, 2026 7:21 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) नाटको फार्मा का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर -दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

दवा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 132 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नाटको फार्मा ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय बढ़कर 647 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 475 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.5 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2026 से एक वर्ष की अवधि के लिए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में वेंकैया चौधरी नन्नापानेनी की पुनः नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

निदेशक मंडल ने तीन लाख अमेरिकी डॉलर तक के निवेश के साथ चिली में एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में