बढ़ते तनाव के बीच नैसकॉम ने आईटी कंपनियों को पश्चिम एशिया की यात्रा टालने की सलाह दी

बढ़ते तनाव के बीच नैसकॉम ने आईटी कंपनियों को पश्चिम एशिया की यात्रा टालने की सलाह दी

बढ़ते तनाव के बीच नैसकॉम ने आईटी कंपनियों को पश्चिम एशिया की यात्रा टालने की सलाह दी
Modified Date: March 2, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: March 2, 2026 4:11 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) सॉफ्टवेयर उद्योग निकाय नैसकॉम ने अपनी सदस्य कंपनियों को पश्चिम एशिया के प्रभावित हिस्सों की यात्रा से बचने की सलाह दी है और उनसे आग्रह किया है कि वे बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों के लिए घर से काम (डब्ल्यूएफएच) की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एक बयान में नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है और कर्मचारियों की सुरक्षा उद्योग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नैसकॉम ने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर नैसकॉम ने सदस्य कंपनियों को प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। साथ ही सदस्य कंपनियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे क्षेत्र में मौजूद कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था करें।’’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में