Israel US Attack Iran Update Today: इजराइल-यूएस अटैक के बीच ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के लिए अमित शाह के ऑफिस से जारी हुआ कड़ा निर्देश, होशियारी पड़ सकती है भारी
Israel US Attack Iran Update Today: इजराइल-यूएस अटैक के बीच ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के लिए अमित शाह के ऑफिस से जारी हुआ कड़ा निर्देश, होशियारी पड़ सकती है भारी
Israel US Attack Iran Update Today: इजराइल-यूएस अटैक के बीच ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के लिए अमित शाह के ऑफिस से जारी हुआ कड़ा निर्देश / Image: IBC24 Customized
- ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करें और उन पर नजर रखें
- 28 फरवरी को भेजे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई
- भड़काऊ भाषण देकर शांति भंग कर सकते हैं कट्टरपंथी
नयी दिल्ली: Israel US Attack Iran Update Today केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के भड़काऊ बयानों पर नजर रखें, जो ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले के बाद हिंसा का कारण बन सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कट्टरपंथी उपदेशकों पर रखें नजर
Israel US Attack Iran Update Today अधिकारियों के अनुसार, 28 फरवरी को सभी राज्यों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चरमपंथियों तथा वैश्विक आतंकवादी समूहों के सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है।मंत्रालय ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि कोई भी कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है, क्योंकि वैश्विक घटनाओं का देश में भी असर पड़ सकता है।
पत्र में राज्यों से अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित अमेरिका और इजराइल के वाणिज्य दूतावासों, दूतावासों और अन्य राजनयिक कार्यालयों के साथ-साथ दोनों देशों से जुड़ी अन्य संस्थाओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति तथा सद्भाव बनाए रखा जा सके। अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश और शोक जताने के लिए रविवार को भारत के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए थे।
खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में प्रदर्शन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुए और सुरक्षा बलों ने कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, शहर के बेमिना, गुंड हसीभट और जहांगीर चौक इलाकों में तथा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा कस्बे में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हुए। उन्होंने सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका तथा इजराइल के विरोध में नारेबाजी की।कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।
ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को तड़के पुष्टि की कि इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई। ईरान जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दाग रहा है।
ये भी पढ़ें
- US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका
- Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान
- Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’

Facebook


