Ujjain Mahakal Temple News : बाबा महाकाल के द्वार पर सुरक्षाकर्मी की गुंडागर्दी, श्रद्धालु के साथ किया ऐसा कांड, वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन को लेकर श्रद्धालु और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया है।

Ujjain Mahakal Temple News : बाबा महाकाल के द्वार पर सुरक्षाकर्मी की गुंडागर्दी,  श्रद्धालु के साथ किया ऐसा कांड, वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

Ujjain Mahakal Temple News / Image Source : IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: March 2, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अवंतिका द्वार (गेट नंबर-1) पर श्रद्धालु और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुआ विवाद।
  • निशुल्क और शीघ्र दर्शन को लेकर शुरू हुई बहस का वीडियो हुआ वायरल
  • मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला सुरक्षाकर्मी को सेवा से हटाया।

उज्जैन: Ujjain Mahakal Temple News विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर मंदिर से सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मंदिर के अवंतिका द्वार (गेट नंबर-1) पर प्रवेश को लेकर एक श्रद्धालु और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर झड़प हो गई। इस पूरे विवाद इतना बढ़ गया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए महिला सुरक्षाकर्मी को सेवा से हटा दिया है।

निशुल्क दर्शन को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह जल्द और निशुल्क दर्शन को लेकर थी। Mahakal Mandir Controversy राजस्थान से आए एक श्रद्धालु ने राजस्थान के आधार कार्ड के आधार पर निशुल्क प्रवेश पाने की कोशिश की। बता दें कि महाकाल मंदिर में आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क और शीघ्र दर्शन की सुविधा केवल उज्जैन वासियों के लिए ही मान्य है। इसी बात को लेकर श्रद्धालु और वहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई।

गाली-गलौज का वीडियो वायरल

विवाद के दौरान मामला इतना बिगड़ गया कि महिला सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। Mahakal Temple Security Viral Video वहां मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद महिला सुरक्षाकर्मी ने अपनी सफाई देते हुए महाकाल थाने में आवेदन भी दिया है।

मंदिर प्रशासक ने महिला सुरक्षाकर्मी को हटाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए और वायरल वीडियो के आधार पर मंदिर प्रशासक ने तुरंत कार्रवाई की है। श्रद्धालु के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण महिला सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.