Chhindwada Road Accident: कार में इस हाल में मिले पिता और पुत्र, अंदर का नजारा देख उड़ गई पुलिस की होश, जानें क्या है पूरा मामला

Chhindwada Road Accident: कार में इस हाल में मिले पिता और पुत्र, अंदर का नजारा देख उड़ गई पुलिस की होश, जानें क्या है पूरा मामला

Chhindwada Road Accident: कार में इस हाल में मिले पिता और पुत्र, अंदर का नजारा देख उड़ गई पुलिस की होश, जानें क्या है पूरा मामला

Chhindwada Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: March 2, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार कार हादसा, पिता-पुत्र की मौत
  • कार पहले साइन बोर्ड से टकराई और फिर गैरेज में खड़ी गाड़ी से भिड़ी
  • टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

छिंदवाड़ा: Chhindwada Road Accident मध्यप्रदेश में एक ददर्नाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई और फिर एक गैरेज में खड़ी दूसरी कार में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता और बेटे की मौत हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद कार में लगी आग

Chhindwada Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना छिंदवाड़ा जिले की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में कार सीधे बोर्ड से टकराई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार गैरेज में खड़ी गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार पिता और पुत्र की जलकर मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार में सवार पिता-पुत्र को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद पिता और पुत्र को बाहर निकाला। लेकिन तबतक दोनों की सांसे थम चुकी थी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।