एनबीसीसी को आंध्र प्रदेश में आरबीआई से 780 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

एनबीसीसी को आंध्र प्रदेश में आरबीआई से 780 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

एनबीसीसी को आंध्र प्रदेश में आरबीआई से 780 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
Modified Date: August 5, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: August 5, 2026 5:40 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से आंध्र प्रदेश में कार्यालय परिसर और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर के निर्माण के लिए 780.38 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे आरबीआई से 780.38 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है।

एनबीसीसी लिमिटेड ने कहा कि इस ऑर्डर के तहत वह आंध्र प्रदेश के अमरावती के नेलापाडु में आरबीआई के कार्यालय परिसर के अलावा इनावोलु में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर के निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता (पीएमसी) की भूमिका निभाएगी।

एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय कंपनी है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में