एनएचएआई ने मानसून के समय बाढ़, जलभराव से निपटने के कदम उठाए
एनएचएआई ने मानसून के समय बाढ़, जलभराव से निपटने के कदम उठाए
नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि वह देशभर में मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है।
एनएचएआई ने बयान में कहा कि मानसून के दौरान प्रभावी समाधान देने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए उसने 15-दिवसीय अभियान शुरू किया है।
इस अभियान में एनएचएआई के अधिकारी, ठेकेदार और सलाहकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलभराव से प्रभावित या क्षतिग्रस्त होने की आशंका वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं।
बयान के मुताबिक, वर्षा जल इकट्ठा करने वाली संरचनाओं की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही राजमार्गों के आसपास पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए नालियों और निकासी बिंदुओं को ठीक किया जा रहा है।
एनएचएआई ने कहा कि बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में डायवर्जन एवं स्लिप सड़कों और मुख्य मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत, पुलिया, नालियों और छिद्रों की सफाई के प्रयास किए जा रहे हैं।
मानसून की बारिश के दौरान संपर्क बनाए रखने और यातायात की सुरक्षित एवं सुचारू आवाजाही के लिए विभिन्न जलभराव वाले स्थलों पर उत्खननकर्ता, रेत की बोरियां और साइनेज जैसे आपातकालीन उपकरण और सामग्री जुटाई जा रही है।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: एनएचएआई ने मानसून के समय बाढ़, जलभराव से निपटने के कदम उठाए
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm